श्री काली माता मंदिर पटियाला में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया

नवनियुक्त मेयर कुंदन गोगिया और डिप्टी मेयर जगजीत सिंह जग्गा विशेष रूप से पहुंचे

by TheUnmuteHindi
श्री काली माता मंदिर पटियाला में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया

श्री काली माता मंदिर पटियाला में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया
नवनियुक्त मेयर कुंदन गोगिया और डिप्टी मेयर जगजीत सिंह जग्गा विशेष रूप से पहुंचे
पटियाला : शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री काली माता मंदिर पटियाला (पंजाब) में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया।
श्री काली माता मंदिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से धर्म प्राचारिका एवं प्रसिद्ध भजन गायिका बहन श्रीमती बीना बंसल जी ने बताया कि कब क्रोध बड़ा होकर के प्रतिशोध में बदल जाता है इसलिए कभी भी क्रोध न करें अगर क्रोध आए भी तो प्रभु का सिमरन करना शुरू कर दें ताकि आपका क्रोध समाप्त हो जाए। इसलिए कभी प्रतिशोध की अग्नि में न जले वरना यह क्रोध आपके मान सम्मान को जलाकर राख कर देता है। सादगी और सहानुभूति यह आपका सबसे बड़ा खजाना है हमेशा सादगी में रहिए और सहानुभूति से कार्य करें। कभी भी जीवन में पछतावा नहीं होगा। यह जीवन बड़े ही दुर्लभ तरीके से प्राप्त होता है। 84 लाख योनियों के बाद इंसान की योनि प्राप्त होती है और यदि इस इंसान की योनि में भी आप सत्कर्म ना कर पाए तो आपका जीवन व्यर्थ होगा इसलिए जितना हो सके प्रभु का सिमरन करें और भगवान का शुक्रिया अदा करें कि परमात्मा ने आपको इस मानव योनि योग्य समझा है। यह मानव योनि ईश्वर का सबसे उत्तम वरदान है। इस अवसर पर भगवान श्री राम जी के परम भक्त हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए पटियाला के नवनियुक्त मेयर श्री कुंदन गोगिया जी और पटियाला के नवनियुक्त डिप्टी मेयर श्री जगजीत सिंह जग्गा जी अपनी हाजिरी लगाने के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए माता श्री काली देवी मंदिर में मंगलवार को आयोजित श्री राम हनुमान सेवा दल के श्री हनुमान चालीसा जी के साप्ताहिक पाठ में विशेष रूप से पहुंचे थे। श्री राम हनुमान सेवा दल के राष्ट्रीय संरक्षक श्री पवन कुमार गुप्ता जी ने पटियाला के नवनियुक्त मेयर श्री कुंदन गोगिया जी को तथा डिप्टी मेंयर श्री जगजीत सिंह जग्गा जी को तथा भूतपूर्व डिप्टी मेयर श्री बोपाराय माता की चुनरी एवम भगवा शाल एवं प्रभु का चित्र देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री पवन कुमार गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम हनुमान सेवा दल ने सभी को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त किया की श्री कुंदन गोगिया जी जो नगर निगम पटियाला के नवनियुक्त मेयर हैं उनके नेतृत्व में पटियाला के सभी नागरिकों की समस्याओं का हल होगा और पटियाला का विकास होगा। क्योंकि श्री कुंदन गोगिया जी आम नागरिकों से पार्टी की सीमा से ऊपर उठकर जुड़े हुए हैं। श्री जग्गा जी जो डिप्टी मेयर हैं वह स्वभाव से ही आम जनता के बहुत नजदीक हैं और जन समस्याओं से बहुत अच्छे ढंग से परिचित हैं। इस अवसर पर मेयर श्री कुंदन गोगिया जी ने सभी भक्तों को विश्वास दिलाया कि मैं आम जनता की समस्याओं के लिए हमेशा हाजिर रहूंगा और सनातन धर्म के प्रति मेरा जुड़ाव शुरू से है और आगे भी मै सनातन की सेवा में उपस्थित रहूंगा।श्री जगदीश राईका जी पंजाब चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिष आचार्य श्री बद्री प्रसाद शास्त्री, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल ( महिला इकाई), श्री हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार एवं जिला अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल,श्री राजेश कौशिक गंगी प्रधान उत्तर भारत शिवसेना हिंदुस्तान, श्री शमाकांत पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, श्री रोहित अटवाल जिला अध्यक्ष युवा इकाई पटियाला, श्री रवि सोहल नगर अध्यक्ष पटियाला शिवसेना हिंदुस्तान, श्री पवनजीत शर्मा जिला प्रचार सचिव श्री राम हनुमान सेवा दल,श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती वीरता शर्मा श्री स्वतंत्र राज पासी प्रधान शिव शक्ति सेवादल लंगर कमेटी पटियाला (श्री काली माता मंदिर) श्री रमेश कंबोज एवं श्री राम हनुमान सेवा दल के पप्पू ,गुड्डू ,सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी, सेवादार उपस्थित थे।

You may also like