जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती ने मनाया जन्मदिवस
विपक्षी दलों पर छलावा करने का आरोप लगाया
लखनऊ, 15 जनवरी : बसपा मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मायावती का 69वां जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। मॉल एवेन्यू स्थित बसपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अन्य दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नीति और नीयत साफ नहीं है। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मायावती ने पत्रकार वार्ता में विपक्षी दलों पर साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति कर अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं से छलावा करने का आरोप लगाया। मायावती कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर और अनुसूचित जाति जनजाति के अन्य महापुरुषों की अपेक्षा और अनादर किया है। कांग्रेस आरक्षण के अधिकार को भी समाप्त करना चाहती है। उनके नेता ऐसी बात कह भी चुके हैं। मायावती ने कहा कि अब कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति और बाबा साहब की हितैषी होने का दिखावा कर रही है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान दिखाते हैं और नीले कपड़े पहनकर अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को लुभाना चाहते हैं।
जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती ने मनाया जन्मदिवस
विपक्षी दलों पर छलावा करने का आरोप लगाया
47
previous post