गोल्डी बराड़ के गैंगस्टरों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
एक गैंगस्टर के पांव में लगी गोली, दोनों को किया गिरफ्तार
जालंधर, 15 जनवरी : जालंधर में गोल्डी बराड़ के गुर्गांे तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक गुर्गे के पांव में गोली भी लगी है। जानकारी के अनुसार वडाला चौक के पास बुधवार सुबह गोल्डी बराड़ के गुर्गों और पुलिस के मुठभेड़ हुई है। कार सवार गोल्डी बराड़ के गुर्गे पुलिस नाका देख भागने लगे तो पुलिस ने आरोपितों की पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे लगे देख बराड़ के गुर्गे ने गोलियां चलानी शुरू कर दी और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चली। दो गोलियां एक आरोपित के लगी टांग पर लगी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलराज निवासी कपूरथला, पवन निवासी जंडूसिघा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और व घायल हो गए। फिलहाल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लंबा पिंड में डबल मर्डर मामले में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज दोनों आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए घटना स्थल पर लाया गया था। लेकिन इस दौरान आरोपी ने घटना स्थल से हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
गोल्डी बराड़ के गैंगस्टरों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
एक गैंगस्टर के पांव में लगी गोली, दोनों को किया गिरफ्तार
47