दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को किया गिरफ्तार

देश में कानून का शासन हुआ पूरी तरह ध्वस्त : येओल

by TheUnmuteHindi
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को किया गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को किया गिरफ्तार
देश में कानून का शासन हुआ पूरी तरह ध्वस्त : येओल
नई दिल्ली, 15 जनवरी :दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक येओल को उच्च अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को बुधवार सुबह राष्ट्रपति परिसर से हिरासत में ले लिया गया। यून ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के मुख्यालय में ले जाए जाने से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस देश में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। यून पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह राजधानी सियोल में हन्नाम-डोंग आवास में कई सप्ताह तक छिपे रहे थे और उन्होंने सत्ता से उन्हें हटाने के प्रयासों के खिलाफ ‘‘अंत तक लडऩे का संकल्प व्यक्त किया था। उच्च पदस्थ अधिकारियों से संबंधित भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने कहा कि यून पर कार्रवाई करने के लिए एजेंसी के सैकड़ों कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उनके आवासीय परिसर में प्रवेश किया और लगभग तीन घंटे बाद उन्हें हिरासत में लिया गया, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने का यह भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी का दूसरा प्रयास था। भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी और पुलिस संयुक्त रूप से यून के मामले की जांच करेंगे कि क्या तीन दिसंबर को यून द्वारा कुछ समय के लिए लागू किया गया मार्शल लॉ विद्रोह के समान था?
वकीलों ने कार्रवाई को बताया अवैध
उधर दूसरी तरफ इससे पहले यून के वकीलों ने दलील दी कि यून को हिरासत में लेने की कोशिश अवैध है। उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए पूरा षडयंत्र रचा जा रहा है। दरअसल, यून की गिरफ्तारी के लिए जांचकर्ताओं को मिलर वारंट किसी मौजूदा दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के खिलाफ जारी किया गया पहला वारंट है।

You may also like