संत आसाराम बापू को कोर्ट ने जमानत देकर दी बड़ी राहत

जोधपुर के पाल गांव में स्थित आश्रम में पहुंचे आसाराम

by TheUnmuteHindi
संत आसाराम बापू को कोर्ट ने जमानत देकर दी बड़ी राहत

संत आसाराम बापू को कोर्ट ने जमानत देकर दी बड़ी राहत
जोधपुर के पाल गांव में स्थित आश्रम में पहुंचे आसाराम
नई दिल्ली, 15 जनवरी : आश्रम में नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में सजा काट रहे संत आसाराम बापू को आज कोर्ट द्वारा जमानत देकर बड़ी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार संत आसाराम 2013 के दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद जोधपुर के पाल गांव में स्थित अपने आश्रम पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘वह पिछले कुछ दिनों से शहर के एक आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार देर रात अपने आश्रम के लिए रवाना हुए। आजीवन कारावास की सजा पाए स्वयंभू संत को राजस्थान हाई कोर्ट ने मंगलवार को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी थी। अधीनस्थ अदालत ने 2013 में अपने आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में आसाराम को अप्रैल 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आसाराम का आश्रम जोधपुर के पाल गांव में है। अस्पताल के बाहर उसके समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उसका स्वागत किया। आश्रम पहुंचने पर उसके सेवादारों ने आतिशबाजी की।
आसाराम पर कोर्ट ने लगाई कई पाबंदियां
इस संबंधी जानारी देते हुए वकील निशांत बोरदा ने बताया कि बेल एप्लीकेशन में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का रेफरेंस दिया गया है, जिसमें अदालत ने गुजरात के किसी मामले में जमानत दी थी। हालांकि अंतरिम जमानत के साथ कोर्ट ने आसाराम पर कई पाबंदियां भी लगाई हैं। अदालत ने कहा है कि आसाराम न तो अपने समर्थकों से मिल सकता है और न ही किसी सभा को संबोधित कर सकता है। उस पर मीडिया से बात करने पर भी पाबंदी है। आसाराम को अपने लिए मिले तीन गार्ड का खर्च भी वहन करना होगा।

You may also like