पंजाब पुलिस ने राज्य भर के बस स्टैंडों पर तलाशी मुहिम चलाई
– पंजाब पुलिस मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध
– पंजाब पुलिस ने पूछताछ के लिए 77 व्यक्तियों को हिरासत में लिया; तीन अपराधिक मामले भी किए दर्जचंडी
चंडीगढ़, 15 जनवरी : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए, पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर के सभी बस स्टैंडों पर घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई। यह मुहिम डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशोंं पर राज्य भर के सभी 28 पुलिस जिलों में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलाई गई।
स्पेशल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य स्तरीय मुहिम की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी सीपीज/ एसएसपीज को पुलिस सुपरडैंट (एसपी) रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती को यकीनी बनाने के लिए कहा गया था।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने सूंघने वाले कुत्तों की मदद के साथ बस स्टैंडों पर आने/ जाने वाले लोगों की तलाशी ली। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए शकी व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस मुलाजिमों को इस कार्यवाही दौरान हर व्यक्ति के साथ नम्रता के साथ पेश आने की सखती के साथ हिदायत की गई थी। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि राज्य के अलग-अलग बस अड्डों पर शकी व्यक्तियों की तलाशी करने के लिए राज्य भर में 3500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 493 पुलिस पार्टियां तैनात की गई थीं, जिससे आम लोगों को कम से- कम असुविधा का सामना करना पड़े।
उन्होंने बताया कि राज्य के करीब 249 बस अड्डों पर चलाई गई इस मुहिम दौरान 3514 लोगों की तलाशी ली गई जबकि पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए 77 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उन्होंने आगे बताया कि इस मुहिम दौरान पुलिस टीमों ने तीन अपराधिक मामले भी दर्ज किए हैं और 950 ग्राम भुक्की, नाजायज शराब की 70 बोतलें और अलपराजोलम की 120 गोलियां भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम दौरान पुलिस टीमों ने बस अड्डों के आस-पास खड़े वाहनों की भी चैकिंग की। उन्होंने बताया कि टीमों की तरफ से 318 वाहनों के चालान किये गए और 17 वाहन जब्त किए गए। स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि सरहदी राज्य में शांति और सदभावना को यकीनी बनाने के लिए ऐसीं मुहिमे जारी रहेंगी।
पंजाब पुलिस ने राज्य भर के बस स्टैंडों पर तलाशी मुहिम चलाई
पंजाब पुलिस मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध
61