महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले सिंगला
जल्द होगा पंजाब के किसानों की जायज मांगों का हल : हरीश सिंगला
पंजाब के किसानों की जायज मांगों का तुरंत हल करें केंद्र सरकार : हरीश सिंगला
पटियाला : शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने पिछले लंबे समय से पंजाब के किसानों की जायज मांगों के लिए मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहतयाबी की कामना करते हुए महाराष्ट्र शिव सेना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से मुंबई पहुंच मुलाकात की। इस मौके हरीश सिंगला ने मीडिया से बात करते कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पंजाब के किसानों की जायज मांगों का तुरंत समाधान करना चाहिए। शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के नेताओं ने देश वासियों को लोहड़ी और माघी के त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त देश के अनाज का करीब 70 प्रतिशत उत्पादन पंजाब के किसानों द्वारा किया जाता है, जो देश के अन्नदाता हैं, इसलिए केंद्रीय कृषि मंत्री को चाहिए कि वह मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करके उनका मरणव्रत तुड़वाएं।
सिंगला ने कहा कि शिवसेना शिंदे ग्रुप द्वारा पंजाब की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पंजाब के किसानों का पूर्ण तौर पर समर्थन किया जा रहा है तथा समय आने पर संघर्ष का रास्ता भी किसानों के हक में अपनाया जाएगा। पंजाब के किसानों की मांगों संबंधी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना शिंदे ग्रुप के सरपरस्त एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की और उन्हें पंजाब की भौगोलिक स्थिति के बारे में अवगत करवाते हुए पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष की जानकारी देते हुए इसमें दखलंदाजी की मांग भी की है। सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार को भी चाहिए कि वह पंजाब के किसानों के हक में केंद्र सरकार के खेती-बाड़ी मंत्री से बातचीत करके कोई बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करें।