कमांडर्स को ग्राउंड लेवल पर हालात से निपटने के लिए किया आथराइज : आर्मी चीफ
कहा, मेरा मिशन सेना को आत्मनिर्भर फ्यूचर रेडी फोर्स के रूप में तैयार करना
नई दिल्ली, 13 जनवरी : चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कहा कि मैं उत्तरी सीमा से बात शुरू करता हूं। जैसा कि आप सबको पता है कि स्थिति सेंसिटिव है, मगर स्थिर है। पूर्वी लद्दाख के डेपसांग और डेमचोक में समस्या सुलझ गई है। मैंने अपने को कमांडर्स को ग्राउंड लेवल पर हालात से निपटने के लिए ऑथराइज किया है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरा मिशन है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मजबूत आधार स्तम्भ के लिए भारतीय सेना को आत्मनिर्भर फ्यूचर रेडी फोर्स के रूप में तैयार करना।
मणिपुर की स्थिति बारे करवाया अवगत
भारत के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने आज मीडिया से बात करते हुए मणिपुर की ताजा स्थिति के बारे में लोगों को अवगत कराया। उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मणिपुर में, सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों और सरकार की सक्रिय पहलों ने स्थिति को नियंत्रण में ला दिया है। हालांकि, हिंसा की चक्रीय घटनाएं जारी हैं। हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। विभिन्न गैर-सरकारी संगठन और हमारे वीर सैनिक समुदाय के नेताओं तक पहुंच रहे हैं ताकि एक तरह का सुलह कराया जा सके।
कमांडर्स को ग्राउंड लेवल पर हालात से निपटने के लिए किया आथराइज : आर्मी चीफ
कहा, मेरा मिशन सेना को आत्मनिर्भर फ्यूचर रेडी फोर्स के रूप में तैयार करना
56
previous post