दिल्ली विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा को घेरा
कहा, अभद्र भाषा बोलने वाले को भाजपा ने सीएम चेहरा बनाया
नई दिल्ली, 11 जनवरी : दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कान्फ्रैंस करके भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने प्रेसवार्ता में दावा किया कि भाजपा अभद्र भाषा बोलने वाले प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने जा रही है। भाजपा की सीईसी की बैठक में तय हुआ है कि रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों के सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं जो आईआईटी खडग़पुर से पढ़े हैं। वे आईआरएस ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में 24 घंटे बिजली, घर-घर पानी पहुंचाने, सरकारी स्कूलों को बेहतर करने, मुफ्त इलाज, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी है। दूसरी तरफ, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले रमेश बिधूड़ी हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा से लोग पूछ रहे हैं कि उनका सीएम चेहरा कौन हैं, जबकि आप ने सीएम चेहरे को घोषित कर दिया है। रमेश बिधूड़ी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। बिधूड़ी अपनी ही पार्टी के पूर्वांचली नेताओं से गलत व्यवहार करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। यही नहीं बिधूड़ी ने मेरे व परिवार के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इसलिए अब लोगों को फैसला करना है कि उनको किस तरह का नेता चाहिए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा को घेरा
कहा, अभद्र भाषा बोलने वाले को भाजपा ने सीएम चेहरा बनाया
71