क्रिकेटर विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने की बाबा प्रेमानंद से मुलाकात

परिवार सहित धार्मिक गुरु प्रेमानंद से किया आशीर्वाद प्राप्त

by TheUnmuteHindi

मथुरा, 11 जनवरी : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली तथा उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सह परिवार सहित जाने माने प्रसिद्ध धार्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के साथ मुलाकात करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद से भेंट की है। इन दंपति अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ आश्रम श्रीराधा केली कुंज पहुंचे थे। अनुष्का का परिवार (यानि उनके माता-पिता) पहले से संत प्रेमानंद का शिष्य है। इसे पहले दंपति दो बार संत प्रेमानंद के आश्रम में आ चुके हैं। प्रेमानंद महाराज ने विराट को कुशलता का आशीर्वाद देते हुए निरंतर अभ्यास पर नियंत्रण रखने को कहा।उन्होंने विराट से कहा कि अगर अभ्यास पुष्ट हो गया तो जीत पक्की है, ज्यादा चिंता न करें। संत प्रेमानंद ने दंपति के बारे में कहा कि हम तो साधना के जरिए कुछ ही लोगों को आनंदित करते हैं जबकि दोनों (विराट और अनुष्का) अपने कर्म से पूरे देश को आनंदित करते हैं। यह भी एक प्रकार से सेवा का ही एक मार्ग है, जिससे देश का बच्चा-बच्चा आनंदित होता है।

You may also like