भारत ने शेख हसीना को लेकर किया बड़ा फैसला बढ़ाई वीजा अवधि
2023 से भारत में रह रही हैं शेख हसीना
नई दिल्ली, 8 जनवरी : बांगलादेश की तरफ से जहां भारत पर शेख हसीना को सौंपने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत ने शेख हसीना को लेकर बड़ा फैसला किया है। जानकारी के अनुसार 77 वर्षीय हसीना अगस्त 2023 से भारत में रह रही हैं। हसीना का वीजा भारत (वीजा) सरकार ने हाल ही में बढ़ा दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में उनकी वापसी की मांग जोर पकड़ रही है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, हसीना ने बांग्लादेश छोडक़र भारत में शरण ली थी और तब से दिल्ली के एक सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की सहमति से हसीना का वीजा बढ़ाया गया है। हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि हसीना को शरण नहीं दी गई है क्योंकि भारत में शरणार्थियों से संबंधित कोई विशेष कानून मौजूद नहीं है। इसलिए उनकी वीजा अवधि बढ़ाई गई है।
बांग्लादेश ने पहले भारत को भेजा था नोट
बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की वापसी के लिए भारत सरकार को 23 दिसंबर को एक नोट भेजा था। इस नोट में हसीना के खिलाफ अलग-अलग आरोप लगाए गए थे, जिनके आधार पर बांग्लादेश ने उनकी भारत से वापसी की मांग की थी हालांकि भारत सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, क्योंकि ढाका की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई। बांग्लादेश ने हाल ही में 97 लोगों के पासपोर्ट रद्द कर दिए, जिनमें शेख हसीना का नाम भी शामिल है।
भारत ने शेख हसीना को लेकर किया बड़ा फैसला बढ़ाई वीजा अवधि
2023 से भारत में रह रही हैं शेख हसीना
55