दिल्ली में अब की बार बनेगी कांग्रेस की सरकार : देवेंद्र यादव

कहा, हमारी सरकारी आने पर दिल्ली में सांसों का संकट खत्म होगा

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में अब की बार बनेगी कांग्रेस की सरकार : देवेंद्र यादव

दिल्ली में अब की बार बनेगी कांग्रेस की सरकार : देवेंद्र यादव
कहा, हमारी सरकारी आने पर दिल्ली में सांसों का संकट खत्म होगा
नई दिल्ली, 8 जनवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी द्वारा पूरी जोर अजमाई की जा रही है तथा नेताओं द्वारा मीटिंगें करके बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत करते हुए दावा किया दिल्ली में अब की बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के पापों के अंत होने की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत होगी और कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिल्ली में सांसों का संकट खत्म होगा, राजधानी कचरा मुक्त होगी तथा दिल्ली के लिए कार्य किया जाएगा। बता दें कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों ने जनसंवाद बढ़ा दिया है। गली-गली, चौक-चौराहे, नुक्कड़, कॉलोनी और बाजारों में जाकर नेता बड़े वादे और नई घोषणाएं कर रहे हैं।

You may also like