संगीतकार उदित नारायण की बिल्डिंग में लगी भयानक आग

आग से सदमे में पहुंचे उदित नारायण

by TheUnmuteHindi
संगीतकार उदित नारायण की बिल्डिंग में लगी भयानक आग

संगीतकार उदित नारायण की बिल्डिंग में लगी भयानक आग
आग से सदमे में पहुंचे उदित नारायण
मुंबई, 8 जनवरी : बालीवुड संगीतकार उदित नारायण की बिल्डिंग में आगजनी का भयानक हादसा होने का समाचार है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की भी खबर है। जानकारी के अनुसार मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में गत दिवस भयावह आग लग गई थी। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर में सिंगर की बिल्डिंग स्काईपैनल अपार्टमेंट में रात करीब 9.15 बजे आग की लपटों से घिर गई थी। घटना से जुड़े कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे जो इस बात का सबूत थी कि घटना काफी गंभीर थी। हादसे में उदित नारायण या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन वह इस हादसे के कारण सदमे में हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर ने इस बिल्डिंग के रेसिडेंट की मौत को कन्फर्म किया है और बताया है कि ये घटना शायद मिश्रा के फ्लैट में बिजली के उपकरण की वजह से हुई थी। वहीं इस रिपोर्ट में उन्होंने ये भी बताया है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से एक ने कहा कि घर में किसी ने दीया जलाया था, जिसकी लौ ने पास के पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया।
सिंगर शान के घर भी लग चुकी है पहले आग
जानकारी के अनुसार इस घटना से पहले हाल ही में 25 दिसंबर को सिंगर शान की बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई थी। मुंबई के बांद्रा में फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग में भयानक आग लगी थी जिससे काफी नुकसान हुआ था।

You may also like