क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अफवाहों पर लगाया विराम
कहा, कड़ी मेहनत से करुंगा कमबैक
नई दिल्ली, 4 जनवरी : खेल जगत से रिटायरमेंट लेने की अफवाहों की बीच क्रिकेटर रोहित शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में फिलहाल कोई विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस फैसले पर जल्द नहीं पहुंचने वाले हैं और उनका ध्यान सिर्फ अपनी फॉर्म पर है। रोहित ने कहा, मैं जल्द रिटायर नहीं होने वाला हूं। मैं सिर्फ इसलिए इस मुकाबले से हटने का फैसला किया क्योंकि रन नहीं बन रहे थे। मैं कड़ी मेहनत करूंगा और कमबैक करूंगा। अभी रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे। रोहित ने यह भी बताया कि रिटायरमेंट की अफवाहें या मीडिया की टिप्पणियां उन्हें प्रभावित नहीं करतीं। उनका कहना था, माइक, पेन या लैपटॉप वाला कोई भी व्यक्ति क्या लिखता या बोलता है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे हमारे लिए कोई फैसला नहीं कर सकते। इससे यह स्पष्ट हो गया कि रोहित खुद अपने फैसले लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और उनका फोकस केवल अपनी बल्लेबाजी पर है, जिसको लेेकर वह पूरी तरह डटकर तैयारी में जुट गए हैं।
कहा, करेंगे कमबैक
रोहित ने स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय व्यक्तिगत रूप से लिया गया था और इसका उद्देश्य केवल अपनी खराब फॉर्म को सुधारने के लिए था। इस दौरान, उन्होंने मीडिया में चल रही कुछ अफवाहों और टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी और अफवाहों पर विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि वह कमबैक जरूर करेंगे।
136
previous post