हाकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न पुरुस्कार मिलने के साथ पंजाब का नाम खेल क्षेत्र में रुशनाया : प्रो. बडूंगर

कहा, खिलाडिय़ों का भी बढ़ा उत्साह

by TheUnmuteHindi
हाकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न पुरुस्कार मिलने के साथ पंजाब का नाम खेल क्षेत्र में रुशनाया : प्रो. बडूंगर

हाकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न पुरुस्कार मिलने के साथ पंजाब का नाम खेल क्षेत्र में रुशनाया : प्रो. बडूंगर
कहा, खिलाडिय़ों का भी बढ़ा उत्साह
पटियाला, 3 जनवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भारत के खेल मंत्रालयों की तरफ से राष्ट्रीयय खेल पुरुस्कारों का ऐलान करते हुए पंजाब के हाकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह समेत चार खिलाडिय़ों मनु भाकर, डी. गुकेश, और पैरा एथलीट खिलाड़ी प्रवीन कुमार को खेल रत्न पुरुस्कार के साथ आदर के साथ्ज्ञ नवाजे जाने के ऐलान के साथ खिलाडिय़ों के मनोबल में और उत्साह बढ़ा है।
प्रोफैसर बडूंगर ने कहा कि सरकारों को जहां खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्तियां करनेे वाले खिलाडिय़ों को ऐसे अवार्डांें के साथ आदर देना जरूरी है, इस के साथ अन्य खिलाड़ी भी उत्साहित हो कर खेल के साथ जुडऩे के लिए आगे आएंगे। प्रोफैसर बडूंगर ने कहा कि इस के साथ ही भारत सरकार की तरफ से 32 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरुस्कार देने का भी ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालयों ने राष्ट्रीय खेल पुरुस्कार 2024 का ऐलान करते हरमनप्रीत सिंह को हाकी खेल, डी. गुकेश को शतरंज, प्रवीन कुमार पैरा अथलैटिकस और शूटिंग में मनु भाकर को खेल रत्न पुरुस्कार 2024 के साथ सम्मानित करने का ऐलान किया गया है और इन खिलाडिय़ों को देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में खिलाडिय़ों को अवार्ड दे कर विशेष तौर पर सम्मानित करेंगे।

You may also like