प्रधानमंत्री मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधन

झुगी झोपड़ी पुनर्वास परियोजना तहत सौंपी लोगों फ्लैटों की चाबियां

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधन
झुगी झोपड़ी पुनर्वास परियोजना तहत सौंपी लोगों फ्लैटों की चाबियां
नई दिल्ली। दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कई पार्टियों द्वारा जोर अजमाई की जा रही है, वहीं आज भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां रोहिणी के जापानी पार्क में विशाल सभा को संबोधित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी। इस दौरान लाभार्थी बोले कि मोदी जी जो कहते हैं, वो करते है मोदी जी ने जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा किया था और उन्होंने वादा पूरा किया! इस दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बाचतीच की। लोगों ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
अशोक विहार में सौंपेंगे लाभार्थियों को चाबियां
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं- नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप- ढ्ढढ्ढ क्वार्टर का भी उद्घाटन करेंगे। नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से अधिक जीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर क्षेत्र को बदल दिया है, जो उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फुट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थान प्रदान करता है। इसके अलावा पीएम मोदी जेजे क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में पात्र लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जनसभा स्थल पर तीन सौ से ज्यादा मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं। हर व्यक्ति की जांच के बाद ही एंट्री मिल रही है। बता दें कि पीएम मोदी आज दिल्लीवासियों को 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजानाओं की सौगात भी देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजफगढ़ के रोशनपुरा में आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे। रैली में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता पीएम मोदी का कट आउट फोटो लेकर पहुंची।
द्वारका सेक्टर में होगा अकादमिक भवन का निर्माण
द्वारका सेक्टर 22 में बनने वाले पश्चिमी परिसर के पहले चरण में 107 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए अकादमिक भवन का निर्माण होगा। इस प्रोजेक्ट के 19434.28 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में 42 क्लास रूम, दो मूट कोर्ट, डिजिटल लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम, फैकल्टी रूम, कैफेटेरिया, छात्र एवं छात्राओं के कामन रूम और सेमिनार हाल सहित अनेकों अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

You may also like