घने कोहरे के कारण बढ़ी लोगों की परेशानी, बढ़ी हादसों की गिनती
6 गाडिय़ां घने कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराई
नई दिल्ली, 3 जनवरी : राष्ट्रीय राजधानी में जहां कोहरे और ठंड ने अपना आतंक मचा रखा है, वहंी दूसरी ओर घने कोहरे के कारण हादसों का होना भी आम बात हो गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। उसने बताया कि सभी रनवे कैट-तृतीय मानकों के तहत काम कर रहे हैं। यह प्रणाली कम दृश्यता में भी विमानों को उतारने में मदद करती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे पालम मौसम केंद्र ने पिछले दो घंटों में शून्य मीटर दृश्यता के साथ बहुत घने कोहरे की सूचना दी, जबकि प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने 50 मीटर की दृश्यता की सूचना दी। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। यहां सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। वहीं दूसरी ओर इस घने कोहने के कारण लखनऊ वाराणसी फोरलेन में बड़ा हादसा होने का भी समाचार है, जिसमें कई गाडिय़ां एक दूसरे के साथ टकरा गई हैं, जिसको लेकर बचाव कार्य जारी हैं।
6 गाडिय़ां एक दूसरे से टकराई
जानकारी के अनुसार घने कोहरे के चलते लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर 6 कारें टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। कारों में जौनपुर और बनारस के कई लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार का एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। वरना टक्कर इतनी भीषण थी कि लोगों की जानें भी जा सकती थीं। आपको बता दें कि गुरुवार की रात से ही कोहरे के चलते सुलतानपुर वाराणसी फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। शुक्रवार की सुबह सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन के हनुमानगंज बाईपास के अभियाकला डायवर्जन स्थल पर लगे बोर्ड से कार टकरा गई। वाराणसी से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर जा रही दो कारें मिट्टी मे घुस कर डायवर्जन बोर्ड से टकरा गयीं, जिन्हे लेकर बचाव कार्य जारी हैें।
घने कोहरे के कारण बढ़ी लोगों की परेशानी, बढ़ी हादसों की गिनती
6 गाडिय़ां घने कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराई
66