कैलिफोर्निया में विमान छत्त से टकराकर हुआ हादसाग्रस्त
हादसे में दो लोगों की हुई मौत व अन्य घायल
नई दिल्ली, 3 जनवरी : विदेशों में विमान हादसों का चलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब साउथ कैलिफोर्निया में एक विमान हादसाग्रस्त होने के कारण दो लोगों की मौत होने तथा अन्य 10 लोगों केघायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया के फुलर्टन शहर में नए साल 2025 के तीसरे दिन एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। सिंगल-इंजन वैन आरवी-10 विमान एक कमर्शियल बिल्डिंग की छत से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे ऑरेंज काउंटी के फुलर्टन शहर में हुई, जो लॉस एंजिल्स से लगभग 25 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आसपास की बिल्डिंगों को खाली कराया। घायलों में से 9 को अस्पताल ले जाया गया, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का मौके पर इलाज किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुआ, जो एक व्यस्त क्षेत्र में स्थित है। विमान उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के फुटेज में इमारत से उठते धुएं का गुबार और भयंकर विस्फोट देखा जा सकता है। यह हादसा नवंबर 2024 की एक अन्य घटना की याद दिलाता है, जब एक समान विमान पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया था। इस हादसे के कारण लोगों में काफी डर और सहम का माहौल है।
कैलिफोर्निया में विमान छत्त से टकराकर हुआ हादसाग्रस्त
हादसे में दो लोगों की हुई मौत व अन्य घायल
62
previous post