नकली घी बनाने की फैक्टरियों का पुलिस ने किया भंडाफोड़
अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा था सप्लाई
नई दिल्ली, 3 जनवरी : खाने पीने की नकली चीजें बनाने वालों पर सेहत विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब ताजा मामले में उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली घी बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें उक्त फैक्टरी में पतंजलि, अमूल और पारस जैसे 18 बड़े ब्रांड के नाम पर नकली घी तैयार कर इसे उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। नकली घी बनाने में यूरिया, पाम आयल और अन्य खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा था।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसीपी नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को 50 टिन नकली घी एक ट्रक के जरिए मेरठ भेजा गया था। पुलिस ट्रक का पता लगाने में जुटी है। नकली घी की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल खाद्य विभाग को भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2 जनवरी को थाना ताजगंज क्षेत्र में तीन अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा। ये फैक्ट्रियां श्याम एग्रो के नाम से पंजीकृत थीं और इनके मालिक ग्वालियर के नीरज अग्रवाल बताए गए हैं। पहली फैक्ट्री में नकली घी बनाया जाता था, दूसरी में रॉ मटेरियल रखा जाता था, और तीसरी फैक्ट्री में तैयार घी का स्टॉक रखा जाता था। इस छापेमारी में लगभग 2500 किलो रॉ मटेरियल, नकली घी, 18 बड़े ब्रांड के स्टिकर, और पैकेजिंग मटेरियल जब्त किए गए। पुलिस ने फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूरों और एक मैनेजर को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि तैयार नकली घी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भेजा जा रहा था। उन्होंने कहा कि सामान को जब्त कर लिया गया है तथा आगे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
नकली घी बनाने की फैक्टरियों का पुलिस ने किया भंडाफोड़
अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा था सप्लाई
64
previous post