मुसलमानों संबंधी दिए बयान पर भागलपुर के बिहपुर से विधायक ने दी सफाई

कहा, विरोधियों ने बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया

by TheUnmuteHindi
मुसलमानों संबंधी दिए बयान पर भागलपुर के बिहपुर से विधायक ने दी सफाई

मुसलमानों संबंधी दिए बयान पर भागलपुर के बिहपुर से विधायक ने दी सफाई
कहा, विरोधियों ने बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया
नई दिल्ली, 1 जनवरी : भागलपुर के बिहपुर से विधायक द्वारा दिए गए बयान के कारण विरोध व चर्चाएं होने के कारण अब उनके द्वारा दोबारा बयान देकर अपनेबयान पर सफाई दी गई है। जानकारी के अनुसार ई. शैलेंद्र ने कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मुसलमानों के लिए सडक़, बिजली, जल निकासी, ट्रांसफार्मर की समस्या दूर की, लेकिन उन्हें मुसलमानों के 10 वोट भी नहीं मिले। मुसलमान 10-12 बच्चे पैदा कर देश की आर्थिक स्थिति कमजोर कर रहे हैं। भागलपुर के बिहपुर से विधायक ई. शैलेंद्र अपने उस बयान से पलट गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान, सनातन, मंदिर व मोदी का मुसलमान विरोध करता है। मैं हारना पसंद करूंगा, लेकिन मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए। शैलेंद्र के इस बयान पर घमासान मच गया था। अब इस बयान पर विधायक की सफाई सामने आई है, उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ देश को तोडऩे वाले मुसलमानों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं वैसे मुसलमानों का विरोध करता हूं जो कि देश के बारे में नहीं सोचते हैं। मेरे बयानों को तोड़ मरोडक़र पेश किया गया। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है, जिस वजह से इस बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

You may also like