हालीवुड के कपल एंजेलीना जोली व ब्रैड पिट ने तलाक पर किया समझौता

विवादों में घिर हुआ था कपल

by TheUnmuteHindi
हालीवुड के कपल एंजेलीना जोली व ब्रैड पिट ने तलाक पर किया समझौता

हालीवुड के कपल एंजेलीना जोली व ब्रैड पिट ने तलाक पर किया समझौता
विवादों में घिर हुआ था कपल
अमेरिका, 31 दिसंबर : हालीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादों विवादों में घिरे रहने वाले कपल एंजेलीना जोली व ब्रैड पिट के तलाक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें हॉलीवुड के चर्चित कपल एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट ने अपने तलाक का समझौता कर लिया है। बता दें कि यह हॉलीवुड के इतिहास में सबसे लंबे और विवादास्पद तलाकों में से एक था। जोली के वकील जेम्स साइमन ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस को इस बात की पुष्टि की। साइमन ने अपने बयान में कहा,”आठ साल पहले, एंजेलीना ने ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने और उनके बच्चों ने पिट के साथ सांझा की गई सभी संपत्तियां छोड़ दीं, और तब से वह अपने परिवार के लिए शांति और उपचार पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यह लंबे समय से चल रही प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है। एंजेलीना थकी हुई हैं, लेकिन इस अध्याय के खत्म होने से राहत महसूस कर रही हैं। हालांकि, अदालत में अभी तक कोई दस्तावेज दाखिल नहीं किए गए हैं, और समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक न्यायाधीश की मंजूरी आवश्यक होगी। हालांकि अभी पिट के वकील की ओर से क्या जवाब आएगा, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन यह दोनों कपल विवादों में घिरे थे, जिन पर सभी की नजर थी।

You may also like