छोटे साहिबजादों की शहादत को रहती दुनिया तक याद किया जाता रहेगा : केके वर्मा
साहिबजादों की कुर्बानी को रहती दुनिया तक याद किया जाता रहेगा
सरहिंद, 30 दिसंबर : आज यहां नगर कौंसिल दफ्तर में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की मीटिंग एमएल वर्मा प्रधान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सचिव केके वर्मा ने फतेहगढ़ साहिब में धन धन बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की कुर्बानी बारे बताया कि ऐसी कुर्बानी किसी भी इतिहास में नहीं मिलती। सात साल और 9 साल के बच्चों की तरफ से दी कुर्बानी को रहती दुनिया तक याद किया जाता रहेगा, जिनको दुनिया को अपने धर्म और परिपक्व रहने, हक सच के पीछे जुल्म का टाकरा करने की प्रेरणा दी। मीटिंग में पूर्व प्रधान मंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के स्वर्गवास होने पर दो मिनट का मौन धारण करकेउनको श्रद्धा के फूल भेंट किए और बताया कि दूरदर्शी सोच वाले नेता से हमारा देश वंचित हो गया है, जिन्होंने हमेारे देश की बेहतरी के लिए अनथक प्रयास किए। मीटिंग में एसोसिएशन ने केके वर्मा, सुशील गुप्ता, कुलदीप मल्होत्रा, निर्मल ङ्क्षसह, अशोक मल्होत्रा, राजिंदर सेठी मैंबरों के केक काट कर जन्म दिवस मनाए गए ओर मेंबरों की लंबी आयु की कामनाकी। इस मीटिंग में फैसला किया कि प्रयागराज में आ रहे महाकुंभ में वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए वहां से कमेटी को एक थाली एक बैग यात्रियों को बांटने के लिए दान के तौर पर राशि भेजने का फैसला किया। श्री एमएल वर्मा और अन्य सभी सदस्यों ने लम्बे समय से शहरवासी नामदेव रोड़ की बुरी हालत से संताप भोग रहे शहरियों ने प्रशासन और लोकल विधायक से मांग की कि इस सडक़ और संघोल को जाने वाली सडक़ को जल्दी बनाया जाए ताकि लोग सुख का सांस ले सकें। इस मौके पुरशोतम बंसल, मेहर ङ्क्षसह, ओम प्रकाश तांगडी, बलदेव क्रिशन, कमल गुप्ता, परमिंदर ङ्क्षसह, हरनेक ङ्क्षसह, राम चंद्र गुप्ता, जैय क्िरशन कश्यप आदि मैंबर मौजूद थे।
छोटे साहिबजादों की शहादत को रहती दुनिया तक याद किया जाता रहेगा : केके वर्मा
साहिबजादों की कुर्बानी को रहती दुनिया तक याद किया जाता रहेगा
67