आप नेता अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान
कहा, पुजारियों देंगे वेतन, करवाएंगे पंजीकरण
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : दिल्ली में विधान सभा चुनाव को लेकर आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब पुजारियों को भी 18 हजार के करीब वेतन मिलेगा, जिसके लिए वह पंजीकरन करवाएंगे। उन्होंने पुजारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने एलान किया है कि पुजारियों को 18 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इसके लिए कल से पंजीकरण शुरू होगा। कल केजरीवाल स्वयं हनुमान मंदिर जाकर पंजीकरण कराएंगे। केजरीवाल ने बताया कि इस योजना का नाम है पुजारी ग्रन्थी सम्मान योजना है। इसके तहत गुरुद्वारा के ग्रन्थी को भी 18000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। भाजपा से अनुरोध है कि पुजारियों व ग्रन्थी के पास पंजीकरण कराने के लिए पुलिस नहीं भेजें। नहीं तो बहुत पाप लगेगा। केजरीवाल ने कहा इन लोगों ने महिलाओं के लिए हो रहे पंजीकरण को रोकने की कोशिश की है। मगर पंजीकरण हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि कल यानी मंगलवार से मेरे द्वारा पंजीकरण शुरू करने के बाद हमारे लोग मंदिर और गुरुद्वारा जाकर पंजीकरण कराएंगे। केजरीवाल ने कहा कि इसे वेतन नहीं कहेंगे, इसे सम्मान राशि कहेंगे। उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि भाजपा भी इससे सीखकर अपने अपने राज्य में इस तरह की योजना लाएंगे। वहीं, रोहिंग्या के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी को पुलिस गिरफ्तार कर ले, सभी डेटा मिल जाएगा। उन्होंने ही दिल्ली में रोहिंग्या को बसाया है। उन्होंने कहा कि इस ऐलान के बाद लोगों व पुजारियों ेमं भारी खुशी देखने को मिल रही है।
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान
कहा, पुजारियों देंगे वेतन, करवाएंगे पंजीकरण
72