प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ही कर सकते हैं बाबा साहेब के संविधान की रक्षा : चुग

कहा, भाजपा ने हमेशा देश के एतिहासिक व महान नेताओं का सम्मान किया

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ही कर सकते हैं बाबा साहेब के संविधान की रक्षा : चुग

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ही कर सकते हैं बाबा साहेब के संविधान की रक्षा : चुग
कहा, भाजपा ने हमेशा देश के एतिहासिक व महान नेताओं का सम्मान किया
अमृतसर, 29 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को संरक्षित और सशक्त करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश के ऐतिहासिक और महान नेताओं का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने इन नेताओं के नाम पर केवल राजनीति की है। कांग्रेस ने केवल नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं को महत्व दिया और अन्य नेताओं को सच्चे सम्मान से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की इस दोहरी राजनीति का पर्दाफाश करना चाहिए और जनता को सच्चाई से अवगत कराना चाहिए।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए चुग ने भारतीय संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष, 2025 में जब भारतीय संविधान अपने लागू होने के 75 वर्ष पूरे करेगा, तो इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आम नागरिकों को संविधान की जानकारी देने और इसे समझने के लिए एक वेबसाइट समर्पित की है। यह कदम देश के हर नागरिक को संविधान के महत्व और उसकी गरिमा से जोडऩे का प्रयास है।
चुग ने कहा, भारतीय जनता पार्टी संविधान की मूल आत्मा को सशक्त करने और डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। इस अवसर पर चुग ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को साझा करें और डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करें।
इस मौके पर पूर्व पार्षद लविंदर बंटी, संजीव अरोड़ा बिट्टू,विशाल शूर, हेमंत मेहरा, राजेश मेहता, ऑल इंडिया हिन्दू संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सचिन मेहरा, स्वच्छ भारत अभियान के पंजाब सह संयोजक तरुण अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल, शिव कुमार शर्मा, संदीप बहल, सुरिंदर मोहन बावा, अरुण खन्ना, सुनील सहगल, दविंदर बॉबी, हैप्पी नैयर, प्रदीप खन्ना, प्रमोद गुप्ता, सुरेश कपूर, अमीर चंद सोढ़ी, सुरिंदर, कार्तिक महाजन, अमृत भट्टी, लव, असीस, विशाल, संयम कुमार, अमरीश कपूरिया, वरयाम सिंह बिट्टू, लखबीर सिंह, राज कुमार, ऋषि चोपड़ा, गरीब दास, जगपाल, सुभाष भगत, राकेश कुमार, विजय कुमार, चंद्र मोहन चीनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may also like