पंजाब पुलिस ने जगू भगवानपुरिया के गुर्गांे को किया गिरफ्तार
अमृतपाल बाठ गिरोह के भी सदस्य पकड़े
चंडीगढ़, 29 दिसंबर : पंजाब पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों तथा अपराधियों परपूर्ण शिंकजा कसा जा रहा है, जिसके तहत गत दिवस पुलिस द्वारा जगू भगवानपुरिया व एक अन्य गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर चुन-चुनकर हत्याएं करने की योजना बनाने का आरोप है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 9 एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने लक्षित हत्याओं की योजना बनाई थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि तरनतारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में की गई हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्यों और गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य अपराधों का भी पता लगाया जा सके।
पंजाब पुलिस ने जगू भगवानपुरिया के गुर्गांे को किया गिरफ्तार
अमृतपाल बाठ गिरोह के भी सदस्य पकड़े
74