मुंबई में वोट हादसाग्रस्त होने से गई कई की जान

by TheUnmuteHindi
मुंबई में वोट हादसाग्रस्त होने से गई कई की जान

मुंबई में वोट हादसाग्रस्त होने से गई कई की जान
नई दिल्ली, 19 दिसंबर : महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक वोट के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुए हादसे में 12 के करीब लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआहै। जानकारी के अनुसार इस वोट में 100 के करीब लोग शामिल थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 10 नागरिक और नौसेना के तीन कर्मचारी शामिल हैं। फडणवीस ने बताया कि नीलकमल नामक नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे नौसेना की एक स्पीड बोट इस नौका से टकरा गई। घटना का कथित वीडियो भी प्रसारित हुआ है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी हैं।

You may also like