पूर्व प्रधान प्रो. बडूंगर ने राज्यपाल को नशों के खात्मे के लिए लिखा पत्र
– नशों का खात्मा लोक लहर के द्वारा संभव : प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर
पटियाला : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर एक पत्र पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भेज कर उन की तरफ से नशों की रोकथाम के लिए उठाए कदमों की प्रशंसा की है। पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि नशा अंतर्राष्ट्रीय समस्या बन गई है। इस खात्मे के लिए एक सांझे तौर पर प्रयास किया जाना चाहिए।
प्रो. बडूंगर ने नशों की इस प्रवृत्ति पर गहरी चिंता प्रकट करते कहा कि नशों विरुद्ध लोग लहर बनाए जाने की जरूरत है। पूर्व प्रधान ने कहा की बतौर शिरोमणि कमेटी प्रधान होते उन्होंने संत महापुरुषों, समाज सेवीं संगठनों, अध्यापकों के साथ विचार विमर्श करने के बाद नशों विरुद्ध लोक लहर बनाने का न्यौता दिया था, जिसको बड़ी सफलता भी मिली है, परन्तु सरकार के पक्षों से बड़ी लड़ाई लडऩा समय की बड़ी मांग बन गई है। पूर्व प्रधान ने कहा कि सरहदी राज्य होने के कारण पंजाब में नशों की समगलिंग का रुझान व बीएसएफ जैसी सेनाओं द्वारा बड़ी मात्रा में नशों का खेप का पकड़ा जाना इस बात को दर्शाता है कि पंजाब में नशा पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रहा है तथा ऐसे घुसपैठ के प्रति भी चौकस रहना होगा। उन्होंने राज्याल गुलाब चंद कटारिया को अपील की कि इस बुरी लाहनत के प्रति अधिक सार्थक कदम उठाए जाएं ताकि एक बड़ी नकेल नशों के खिलाफ डाली जा सके।
पूर्व प्रधान प्रो. बडूंगर ने राज्यपाल को नशों के खात्मे के लिए लिखा पत्र
72