डी.सी. ने 10वीं एशिया पैसेफिक गेमज फार डैफ की स्वर्ण पदक विजेता पटियाला स्कूल फार डैफ एंड ब्लाइंड की छात्रा मिलनजीत कौर का सम्मान किया
– पटियाला का मान और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है पटियाला स्कूल फार डैफ एंड ब्लाइंड की छात्रा मिलनमीत कौर- डा. प्रीति यादव
पटियाला : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने आज 10वीं एशिया पैसेफिक गेमज फार डैफ, जोकि मलेशिया के कुआलालम्पुर में हुई थीं, में जूडो खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता पटियाला स्कूल फार डैफ एंड ब्लाइंड की छात्रा मिलनमीत कौर का सम्मान किया।
मिलनमीत कौर को पटियाला का मान करार देते डिप्टी कमिश्नर ने उसके माता-पिता बलविन्दर कौर और दिलबाग सिंह समेत स्कूल के प्रबंधकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस छात्रा ने अंतर्राष्ट्रीय खेल मैदान में दो पदक जीत कर नया इतिहास रचा है। डा. प्रीति यादव ने कहा कि आठवीं कक्षा की छात्रा मिलनमीत कौर, जो कि बोलने और सुनने से असमर्थ है परंतु इस में अथाह खेल प्रतिभा है, जिसके तहत इसने एशिया पैसेफिक खेल में जूडो खेल में 48 किलो भार वर्ग में पहली बार में ही स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि मिलनमीत कौर दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसको मिलकर उन्हों ने छात्रा और उसके माता-पिता को बधाई दे कर मान महसूस हो रहा है। इस मिलनी मौके छात्रा के माता-पिता समेत स्कूल के प्रबंधक कर्नल करमिन्दर सिंह, प्रिंसिपल रेनू सिंगला, कोच सुरिन्दर सिंह, पवन गोयल, एस.के. कोचर और स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।
डी.सी. ने 10वीं एशिया पैसेफिक गेमज फार डैफ की स्वर्ण पदक विजेता पटियाला स्कूल फार डैफ एंड ब्लाइंड की छात्रा मिलनजीत कौर का सम्मान किया
60
previous post