सिडबी ने 30 लड़कियों को सिलाई मशीनें और सर्टिफिकेट बांटे

by TheUnmuteHindi
सिडबी ने 30 लड़कियों को सिलाई मशीनें और सर्टिफिकेट बांटे

सिडबी ने 30 लड़कियों को सिलाई मशीनें और सर्टिफिकेट बांटे
पटियाला : सिडबी और पटियाला हैंडीक्राफट सोसायटी की तरफ से स्पांसर किये हुनर विकास प्रोजैक्ट के अंतर्गत गांव राएपुर मंडला जिला पटियाला, दास के धर्मशाला, गांव राएपुर मंडला डाकखाना बहादुरगढ़, घनौर में पंजाब की रिवायती हाथ कढ़ाई, फुलकारी, ड्रैस डिजाइनिंग में भाग लेने वाली 30 महिलाओं के हुनर विकास प्रोग्राम रोड़, तहसील राजपुरा जिला पटियाला में करवाया गया।
यह प्रोजैक्ट, जोकि तीन महीने का कोर्स था, श्रीमति रेखा मान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता की देखरेख में चलाया गया। इस सिखलाई में लड़कियों को आत्म निर्भर बनाया गया। इस मौके सिलाई सीखने वाली 30 लड़कियों को सिलाई मशीनों तथा सर्टिफिकेट भी बांटे गए। इस मौके मुख्यातिथि टीएच आर समद (डिप्टी जनरल मैनेजर सिडबी) मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे तथा विशेष मेहमान रोटेरियन भुपेश मेहता (डीजी 2025-26) ओर अभिनव प्रताश ङ्क्षसह (सीआईडीबी विकास कार्यकारी) आदि मौजूद थे।

You may also like