विकसित भारत के लिए एक विदेश नीति होनी चाहिए : एस. जयशंकर
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : ‘इंडियाज वर्ल्ड’ पत्रिका के विमोचन के अवसर पर अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह भी कहा कि ‘‘विकसित भारत के लिए एक विदेश नीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, ‘‘जब हम विदेश नीति बदलने की बात करते हैं, अगर नेहरू के बाद की बात होती है, तो इसे राजनीतिक हमले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। विदेश नीति विशेषज्ञ सी राजा मोहन पत्रिका के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। विदेश मंत्री ने रविवार के कार्यक्रम में अपने संबोधन में दोहराया कि ‘नेहरू विकास मॉडल’ ने ‘नेहरू विदेश नीति’ को जन्म दिया। जयशंकर ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि जब हम विदेश नीति बदलने की बात करते हैं, अगर नेहरू के बाद की अवधारणा की बात होती है, तो इसे राजनीतिक हमले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। मेरा मतलब है, इसे करने के लिए नरेन्द्र मोदी की जरूरत नहीं थी, नरसिम्हा राव ने इसकी शुरुआत की थी। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि हमें जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है।
विकसित भारत के लिए एक विदेश नीति होनी चाहिए : एस. जयशंकर
49