प्रधानमंत्री मोदी बस नेहरू केबारे में सोचते हैं : जयराम रमेश

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी बस नेहरू केबारे में सोचते हैं : जयराम रमेश

प्रधानमंत्री मोदी बस नेहरू केबारे में सोचते हैं : जयराम रमेश
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ‘भारत के संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस ने उसका पलटवार करते हुए जवाब दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना और न्यूनतम लोकतांत्रिक शासन उनका मॉडल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बस नेहरू के बारे में सोचते रहते हैं और अपनी विफलताओं व वर्तमान चुनौतियों से राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए उनका हवाला देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी विफलताओं पर पूरी तरह चुप्पी साधे रहते हैं। कांग्रेस नेता ने पूछा कि प्रधानमंत्री नेहरू के बिना क्या करेंगे, जिनके बारे में वह हमेशा सोचते रहते हैं? उन्होंने कहा, अपनी विफलताओं से राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू जरूरी है। जिन वर्तमान चुनौतियों पर वह (मोदी) पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं, उनसे राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में संविधान को बार-बार ‘लहूलुहान’ किया, जबकि 2014 में आई उनकी सरकार की नीतियों और फैसलों का उद्देश्य संविधान की दृष्टि के अनुरूप भारत की ताकत और एकता को बढ़ावा देना है।

You may also like