पटियाला में गौहत्या विरोध प्रदर्शन में विश्व हिन्दू तख्त के सदस्य भी होंगे शामिल: वीरेश शांडिल्य

by TheUnmuteHindi
पटियाला में गौहत्या विरोध प्रदर्शन में विश्व हिन्दू तख्त के सदस्य भी होंगे शामिल: वीरेश शांडिल्य

पटियाला में गौहत्या विरोध प्रदर्शन में विश्व हिन्दू तख्त के सदस्य भी होंगे शामिल: वीरेश शांडिल्य
विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख शांडिल्य ने कहा: गौहत्या के विरोध में शिव सेना हिंदुस्तान के आंदोलन के साथ
पटियाला : विश्व हिंदू तख्त प्रमुख और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने घोषणा की है कि 16 दिसंबर 2024 को पटियाला में आयोजित गौहत्या विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू तख्त के सदस्य और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। यह प्रदर्शन विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा गौहत्या के खिलाफ आयोजित किया गया है। वीरेश शांडिल्य ने कहा, गौहत्या केवल सनातन धर्म पर हमला नहीं है, बल्कि यह समाज को कमजोर करने और पंजाब में दंगे व अशांति फैलाने की साजिश है। विश्व हिंदू तख्त इस षड्यंत्र के खिलाफ शिव सेना हिंदुस्तान सहित सभी हिंदू संगठनों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि 16 दिसंबर के प्रदर्शन से पहले, विश्व हिंदू तख्त और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया की ओर से शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता को गौहत्या के खिलाफ उनकी मुहिम के समर्थन में पत्र सौंपा जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने गौमाता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, गौमाता हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का आधार हैं। उनकी हत्या केवल एक जानवर की हत्या नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा और शांति को तोड़ने की कोशिश है। यह हर सनातनी का कर्तव्य है कि वह इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए। विश्व हिंदू तख्त सभी हिंदू संगठनों से अपील करता है कि वे
गौमाता की रक्षा के लिए एकजुट हों और 16 दिसंबर को पटियाला में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

You may also like