ट्रक ने मारी एथलीट दुती चंद की कार को टक्कर

by TheUnmuteHindi
ट्रक ने मारी एथलीट दुती चंद की कार को टक्कर

ट्रक ने मारी एथलीट दुती चंद की कार को टक्कर
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : एथलीट दुती चंद की कार हादसाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है लेकिन खुशकिस्मती से दुतीचंद बिल्कुल सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार कटक जिले के ओएमपी चौक के पास एथलीट दुती चंद की कार हादसे का शिकार हो गई। दुती चंद की कार को ट्रख ने टक्कर मार दी। हादसे में एथलीट सुरक्षित हैं। हालांकि, उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दुती चंद अपनी दोस्त के साथ कार से जाजपुर से भुवनेश्वर लौट रही थीं। ओएमपी चौक के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था तब दुती ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। ट्रक चालक ने कठजोड़ी पुल से पहले ट्रक के सामने कार रोकी। दुती चंद ने घटना की जानकारी मधुपटना पुलिस थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त करके चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

You may also like