पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली हुए ढेर

by TheUnmuteHindi
पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली हुए ढेर

पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली हुए ढेर
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के 24 घंटे पहले हुई है। जानकारी के अनुसार बासागुड़ा थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने दो वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार लेंड्रा क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया था। लेंड्रा के जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटनास्थल की सर्चिंग पर दो वर्दीधारी नक्सली के शव और स्वचालित हथियार पुलिस को मिले हैं।

You may also like