अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 1500 लोगों को दिया क्षमादान
अमेरिका, 13 दिसंबर : अमेरिका ने अहिंसक अपराधियों, विशेष रूप से मादक पदार्थों के अपराधों के दोषियों के लिए सजा में असमानताओं को दूर करने के लिए कदम उठाए हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चार भारतीय-अमेरिकियों सहित लगभग 1500 लोगों को क्षमादान दिया है। क्षमादान पाने वाले ये चार भारतीय-अमेरिकी हैं-मीरा सचदेव, बाबूभाई पटेल, कृष्णा मोटे और विक्रम दत्ता। बाइडेन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका, संभावना और दूसरा मौका देने के वादे पर बना है। राष्ट्रपति के रूप में मुझे उन लोगों पर दया दिखाने का बड़ा सौभाग्य मिला है जिन्होंने पश्चाताप और पुनर्वास किया। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आज मैं उन 39 लोगों को क्षमा कर रहा हूं, जिन्होंने पुनर्वास किया और अपने समुदायों को मजबूत तथा सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। मैं लगभग 1,500 लोगों की सजा माफ कर रहा हूं। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में क्षमादान देने की हाल के दिनों की यह इकलौती घटना है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 1500 लोगों को दिया क्षमादान
49