70
शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को रही तेजी
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : बृहस्पतिवार को शेयर बाजारा में काफी तेजी देखनी को मिली। जानकारी के अनुसार बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 83.73 अंक चढक़र 81,609.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 24,604.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। टाटा मोटर्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे।