विदेशी पूंजी की निकासी ने बाजार को किया प्रभावित

by TheUnmuteHindi
विदेशी पूंजी की निकासी ने बाजार को किया प्रभावित

विदेशी पूंजी की निकासी ने बाजार को किया प्रभावित
मुंबई, 9 दिसंबर : शेयर बाजार में विदेशी पूंजी की निकासी ने भी बाजार की धारणाओं को प्रभावित किया, जिस कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला लेकिन जल्द ही निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह 151.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,557.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती सौदों में 37.45 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,640.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। इसके विपरीत, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

You may also like