सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद शरण लेने पहुंचे मास्को
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : सीरिया में कुछ घंटे पहले ही विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क में घुसकर असद परिवार के 50 साल के शासन का अंत कर दिया, जिस कारण सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने परिवार के साथ मॉस्को पहुंच गये हैं और उन्हें शरण दी गई है। जानकारी के अनुसार ‘तास’ और ‘आरआईए’ ने राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि असद और उनके परिवार को मॉस्को में शरण दी गई है।‘एसोसिएटेड प्रेस’ तत्काल इन खबरों की पुष्टि नहीं कर पाया है, हालांकि प्रतिक्रिया के लिए क्रेमलिन से संपर्क किया गया है। क्रेमलिन के अज्ञात सूत्र का हवाला देते हुए यह भी बताया है कि सीरियाई विद्रोहियों की ओर से रूस को सीरिया में रूसी सैन्य ठिकानों और राजनयिक कार्यालयों की सुरक्षा की गारंटी मिली है।
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद शरण लेने पहुंचे मास्को
58
previous post