अदालत द्वारा सजा सुनाने के बाद दो आरोपी हुए फरार

by TheUnmuteHindi
अदालत द्वारा सजा सुनाने के बाद दो आरोपी हुए फरार

अदालत द्वारा सजा सुनाने के बाद दो आरोपी हुए फरार
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम से लूट करने के एक मामले में जब अदालत ने आरोपियों को सजा सुनाई तो दोनों फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ये दोनों आरोपी शकिल और शाहरुख 31 जनवरी 2024 को नबरंगपुर ब्लॉक ऑफिस के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें हरियाणा के शकिल खान, शाहरुख खान, फजल खान, जहूल खान और बिहार के निखिल कुमार शामिल थे। सोमवार को सभी पांच आरोपियों को नवरंगपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 25 गवाहों और सबूतों के आधार पर उन्हें दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई। इस फैसले के बाद शकिल और शाहरुख पुलिस की नजरों से बचकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू की और शहर एवं आस-पास के इलाकों में नाकाबंदी कर गाडिय़ों की जांच की जा रही है तथा दोनों को तलाश किया जा रहा है।

You may also like