इजरायल द्वारा लेबनान पर किया गया हवाई हमला, कई लोगों की मौत
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल के कब्जे वाले क्षेत्र पर हमला किया गया, जिसके जवाब में इस्राइल द्वारा लेबनान पर कई हवाई हमले किए गए, जिसमें कई लोगों के मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार
चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने संघर्ष विराम के बावजूद इस्राइल के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रक्षेपास्त्र दागे जिसके जवाब में यरुशलम ने सोमवार को लेबनान पर कई हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पिछले बुधवार को 60 दिन का संघर्ष विराम समझौता लागू होने के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइली सेना को पहली बार निशाना बनाते हुए प्रक्षेपास्त्र दागे। इस संघर्ष विराम का उद्देश्य हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करना था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी गांव हारिस पर इस्राइल के हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
इजरायल द्वारा लेबनान पर किया गया हवाई हमला, कई लोगों की मौत
52