सुखबीर बादल और सुखदेव ढींडसा ने सजा के तहत अपनी सेवा शुरू की

by TheUnmuteHindi
सुखबीर बादल और सुखदेव ढींडसा ने सजा के तहत अपनी सेवा शुरू की

सुखबीर बादल और सुखदेव ढींडसा ने सजा के तहत अपनी सेवा शुरू की
अमृतसर, 3 दिसंबर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ङ्क्षसह बादल और सीनियर नेता सुखदेव ङ्क्षसहढींडसा ने आज सुनाई सजा के तहत अपनी सजा की शुरूआत की। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफी देने व बेअदबी मामलों को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा कल सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत मंगलवार को गले में पट्टिका लटकाए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सुखबीर सिंह बादल पैर में फ्रैक्चर होने के कारण व्हीलचेयर पर थे, जबकि ढींडसा ने अपनी सजा के तहत सेवा शुरू की। श्री अकाल तख्त साहिब ने शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान 2007 से 2017 तक की गई गलतियों का हवाला देते हुए सुखबीर बादल और उनके मंत्रियों को यह धार्मिक सजा सुनाई। यह सजा स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के रूप में काम करने, बर्तन धोने और जूते साफ करने की है। इसके अलावा, सजा में एक घंटे तक लंगर सेवा और शौचालय की सफाई भी शामिल है, जिसको उनके द्वारा किया जाएगा।

You may also like