पिछले 35 दिनों में मुझ पर तीन बार हमला हुआ: केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कहा कि पिछले 35 दिनों में उन पर तीन हमले हो चुके हैं। शनिवार को जब वे टहल रहे थे तो एक युवक ने उन पर कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि मेरे ऊपर फेंका गया तरल पदार्थ हानिकारक नहीं था लेकिन ये खतरनाक हो सकता था. अमित शाह और बीजेपी ने मुझ पर हमला किया और मेरे विधायक को गिरफ्तार कर लिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह यह संदेश दे रहे हैं कि धमकी देने वाले को नहीं, बल्कि शिकायत करने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने आप विधायक नरेश बालियान की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए गृह मंत्री को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह दिल्ली को दहलाने वाले गैंगस्टरों, हत्यारों, बलात्कारियों और रंगदारी मांगने वालों को गिरफ्तार करके दिखाएं.
पिछले 35 दिनों में मुझ पर तीन बार हमला हुआ: केजरीवाल
63