अनिल विज ने शिकायतों पर अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

by TheUnmuteHindi
अनिल विज ने शिकायतों पर अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

अनिल विज ने शिकायतों पर अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
सिरसा, 30 नवंबर : प्रदेश ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने बैठक में अनिल विज अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आये और शिकायतों पर अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। कष्ट निवारण समिति की बैठक में रानियां नगरपालिका से जुड़े मामले में तत्कालीन बीआई रमेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कालुआना गांव में पेड़ कटाई के मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अनिल विज नाम है मेरा, किसी को बख्शता नहीं हूं, कुख्यात हूं’। इससे पहले यह बैठक करीब पौने घंटे देरी से शुरू हुई। बता दें कि अनिल विज पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित किया। बैठक में 17 शिकायतें आई, जिनमें से 9 का निपटारा कर दिया गया जबकि 8 शिकायतों को अगली बैठक में शामिल करने के निर्देश दिये। नयी सरकार के गठन के बाद पहली बार हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनिल विज के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में फरियादी पंचायत भवन पहुंचे। जिले के विभागों के अधिकारी भी पूरी तरह चुस्त दुरूस्त नजर आए। पंचायत भवन में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे, जिन्हें बैठक में नहीं जाने दिया गया, बाद में अधिकारियों ने उनकी शिकायतें ली।

You may also like