पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसाग्रस्त, कई सवारियां घायल

by TheUnmuteHindi
पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसाग्रस्त, कई सवारियां घायल

पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसाग्रस्त, कई सवारियां घायल
मोगा, 29 नवंबर : पंजाब के मोगा जिला में पंजाब रोड़वेज की बस हादसाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें कई सवारियों के जख्मी होने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार थाना धर्मकोट के अंतर्गत गांव कमाल के पास एक सडक़ हादसे में लगभग 20 लोग घायल हो गए। जालंधर से धर्मकोट की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की जालंधर डिपो की सरकारी बस अचानक मेन रोड से डिवाइडर पार कर गई और एक मालवाहक गाड़ी से टकरा गई। हादसे के दौरान बस पलटकर एक गहरी जगह पर गिर गई। घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालवाहक बोलेरो कैंपर के चालक बलविंदर सिंह की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार 15 से 20 यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may also like