संभल में न्यायिक जांच आयेाग का गठन करने की घोषणा

by TheUnmuteHindi
संभल में न्यायिक जांच आयेाग का गठन करने की घोषणा

संभल में न्यायिक जांच आयेाग का गठन करने की घोषणा
लखनऊ, 29 नवंबर : उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीनसदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (गृह) दीपक कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने जनहित में और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें कहा गया कि जांच आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा करेंगे और अन्य सदस्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अमित मोहन प्रसाद और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद कुमार जैन शामिल हैं।

You may also like