नई दिल्ली, 28 नवम्बर : भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जबवा दिया है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की वजह से नहीं बल्कि इसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन की वजह से करारी हार मिली और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि वह वोटिंग मशीन की जगह राहुल गांधी को बदलने पर विचार करें। ईवीएम पर कांग्रेस अध्यक्ष की हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए भाजपा के लोकसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खरगे यदि इवीएम, निर्वाचन आयोग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो, न्यायपालिका और मोदी सरकार नहीं चाहते हैं तो राहुल गांधी को लेकर ‘मंगल ग्रह’ पर जा सकते हैं और वहां खुशी से रह सकते हैं। सत्तारूढ़ पार्टी की प्रतिक्रिया खरगे द्वारा चुनावों में मतपत्र के उपयोग की वापसी की मांग करने के एक दिन बाद आई है।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस के प्रधान को दिया करारा जवाब
101
previous post