आंखों के कैंप में 275 लोगों की जांच, 85 का ऑपरेशन करवाया
हर व्यक्ति को समाज सेवा में यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए : संजीव शर्मा कालू
पटियाला 24 नवंबर : यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा कालू एवं लायंस क्लब पटियाला की तरफ से संयुक्त तौर पर रणजीत नगर सियोना चौक नजदीक शीतला माता मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आज आंखों का जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रधान संजीव शर्मा कालू एवं लायन सीडी गर्ग अध्यक्ष, लायन सुनील मित्तल सचिव, लायन संजय मल्होत्रा कोषाध्यक्ष, लायन केवी पुरी जोन चेयरमैन नहीं बताया कि इस कैंप में जहां 275 लोगों की जांच करके उनको मुक्त दवाइयां दी गई वहीं 85 लोगों के आंखों के ऑपरेशन करवाए गये। इस बारे में संजीव शर्मा कालू ने कहा कि समाज सेवा हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए क्योंकि समाज सेवा के साथ मन को एक अलग सी शांति और सुकून मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को यथाशक्ति के मुताबिक समाज सेवा के कार्यों में अपना हिस्सा डालना चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां वह लंबे समय से करते आ रहे हैं जो आगामी समय में भी जारी रहेंगी।
इस कैंप में पूर्व चेयरमैन सुधार ट्रस्ट संत बंगा, पूर्व एमसी सेवक झिल्ल, माधव सिंगला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अभिनव अध्यक्ष युवा कांग्रेस, युवराज सरपंच, जगदीप सिंह, विजय शर्मा पूर्व सदस्य ब्लॉक समिति, रिधम शर्मा,गुरमीत सिंह (पंच),परवीन रावत (पंच), प्रधान जगरूप सिंह, रुपिंदर सिंह (सरपंच विकास नगर) गुरप्रीत सिंह (पंच), परमजीत कौर (पंच), हरप्रीत सिंह (पंच),गुरजंट सिंह (पंच),बबलू गुप्ता बाबू सिंह कॉलोनी , लायन केएस संधू, लायन वाईपी सूद, लायन राकेश ऐरिन, लायन यादविंदर सिंगला, लायन राकेश गोयल, लायन सुभाष बहल, लायन मोनिका ठाकुर, लायन शैल मल्होत्रा, लायन डॉ. रमन ग्रोवर, लायन शिवदत्त शर्मा, लायन आरपी सूद, लायन आरएस बेदी, लायन सोहिन्दर कांसल, लायन संजीव वर्मा, बीसी बस्सी, लायन आरएस पन्नू, लायन इंजी दीप सारवाल, लायन बीके गोयल,सचिन गर्ग ,सुखविंदर सिंह,गीतांशु योगी , साहिल जौहर,रणवीर सिंह ,गोल्डी सिंह,संजीव कुमार व बुट्टा सिंह मौजूद रहे।
आंखों के कैंप में 275 लोगों की जांच, 85 का ऑपरेशन करवाया
हर व्यक्ति को समाज सेवा में यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए : संजीव शर्मा कालू
113