पटियाला, 20 नवंबर : पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत ङ्क्षसह की हत्या के मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत ङ्क्षसह राजोआना को आज हाईकोर्ट द्वारा आज 3 घंटे की पैरोल दी गई है। जानकारी के अनुसार राजोआना आज सुबह जेल से बाहर आ गया है। उसे अपने भाई कुलवंत सिंह राजोआना की अंतिम अरदाम में शामिल होने के लिए 3 घंटे की पैरोल दी गई है। मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को उसके भाई के भोग में शामिल होने के लिए बुधवार को तीन घंटे की पैरोल दी थी। हाई कोर्ट के जस्टिस जीएस गिल ने राजोआना की याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश जारी किए थे। अपनी याचिका में राजोआना ने बताया कि उसके भाई कुलवंत सिंह राजोआना की 14 नवंबर को मृत्यु हो गई थी। 20 नवंबर को लुधियाना के राजोआना कलां गांव के मंजी साहिब गुरुद्वारे में है उसका भोग है और वह उसमें शामिल होना चाहता है। उसके बाद आज उसे पैरोल दी गई है।
बलवंत सिंह राजोआना को मिली 3 घंटे की पेरोल
70
previous post