नई दिल्ली, 20 नवंबर : कर्नाटका की राजधानी बेंगलुरु में एक इलेक्ट्रिक शोरूम में लगी भयानक आग के बाद एक सेल्स गर्ल की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना राजकुमार रोड पर स्थित माई ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में हुई। शोरूम में आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, शोरूम में काम करने वाली एक सेल्स गर्ल प्रिया (20) आग के बीच फंस गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग शाम करीब 5:30 बजे लगी। शोरूम में आग लगते ही लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। जैसे-तैसे सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन प्रिया अंदर ही फंस गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शोरूम में खड़ी सभी 45 इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर खाक हो चुके थे।
कर्नाटका में इलेक्ट्रिक शोरूम में लगी भयानक आग से एक लडक़ी की हुई मौत
79
previous post