नई दिल्ली, 18 नवंबर : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क ी अनुपस्थिति में अब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं केएल राहुल ने रविवार को नेट पर बल्लेबाजी की जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चल रही चिंताएं दूर हो गईं जिससे संकेत मिलता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं क्योंकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने नवजात शिशु के साथ समय बिताने के बाद एडिलेड में ही टीम से जुड़ेंगे। वाका मैदान पर अभ्यास मैच में राहुल शुक्रवार को बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद कोहनी पर लगने के बाद चिकित्सा के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच टेस्ट की श्रृंखला का पहला मैच 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में होगा।
रोहित शर्मा की जगह गेंदबाज बुमराह करेंगे टीम की अगुवाई
115
previous post